Sunday, February 6, 2011

न्यूड बॉडी पर खाना खाकर फंस गया बॉस


दक्षिण अफ्रीका,पार्टीओं में वैसे तो तमाम तरह के सेक्सी डांस और हॉट हसीनाओं को देखा होगा। लेकिन खाना परोसने के लिए अगर थाल की जगह नेकेड बॉडी का स्तेमाल हो तो भला क्यों न होगा बवाल। ऐसा ही बवाल तब मच गया जब दक्षिण अफ्रीका में एक ऐसी ही पार्टी को अटेन्ड करते हुए वहाँ के महत्वपूर्ण नेता को देखा गया। सुशी या न्यौताइमोरी खाना सर्व करने का एक ऐसा ढंग है जिसमें नेकेड मेन या वुमेन के शरीर पर खाना सजाया जाता है जिसका लोग आनंद लेते हैं । इस प्रक्रिया की शुरूआत जापान में मानी जाती है।अभी हाल में इस अफ्रीकी नेशनल पार्टी की यूथ लीग के हेड को ऐसे ही पार्टी में देखा गया है। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ दल अफ्रीकी नेशनल पार्टी का कहना है कि इस तरह के आयोजन क्रांति विरोधी हैं और वो इसके खिलाफ हैं।पार्टी के जनरल सेक्रेटरी गेडे मनताशे का कहना है कि इस तरह की गतिविधयां न सिर्फ सरकार विरोधी हैं बल्कि अपमानजनक, असंवेदनशील और महिलाओं के सम्मान पर धब्बा हैं।अफ्रीका में ऐसी कई रिपोर्टस हैं जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि वहाँ के अमीर लोग मजे के लिए इस तरह की पार्टियों में भाग लेते हैं।

0 comments:

Post a Comment