Tuesday, February 8, 2011

हजार फीट नीचे गिर कर भी हो गया खडा़


जिसने भी ये नजारा देखा, उसने उम्मीद नहीं की थी कि ये आदमी बच जाएगा। ग्लासगो के 35 वर्षीय एडम पॉटर अपनी गर्लफ्रेंड और दो दोस्तों के साथ स्कॉटलैंड के मुनरो पर्वत पर चढ़ रहे थे।वे 3589 फीट ऊंची सगुर चोइनिच मोर माउंटेन चोटी पर पहुंचने ही वाले थे कि उनका पैर फिसल गया। एडम पहाड़ से लुढ़कते हुए 1000 फीट नीचे आ गिरे। आश्चर्य की बात ये थी कि वे नीचे पहुंचते ही उठकर खड़े हो गए। उनका चेहरा लहूलुहान हो रहा था और जिस्म पर खरोंच के निशान थे। उनके साथियों ने मदद के लिए सेना का हेलिकॉप्टर बुलवा लिया।अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उनकी पीठ में तीन फ्रैक्चर आए हैं। रास्ते में एक सैनिक ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि उनके हाथ सिर्फ मृत शरीर लगेगा। एडम को देखकर उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। इतना सब होने के बाद भी एडम के हौसले में कमी नहीं आई है। वे अब माउंट एवरेस्ट फतह की योजना बना रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment