Saturday, February 12, 2011

ज्यादा किस लीजिए, दांतों को दमदार बनाइए


लंदन। प्यार का इजहार केवल दिलो-दिमाग को ही तरोताजा नही करता बल्कि शोध से ये बात सामने आई है कि किस करने से हमारे दांतों की मजबूती भी बढती है।वो लोग जो ज्यादा किस करते हैं उन्हे दांत से सम्बन्धित समस्याओं से उतना ही कम जूझना पडता है। डेंटल हेल्थ मैगजीन द्वारा किए गए शोध में यह बात सामने आई है कि किस करने के दौरान मुंह में लार की मात्रा सामान्य से अधिक बनती है।यही लार यानि सलाइवा दांतों के बीच फंसे खाने के अनावश्यक तत्वों को समाप्त कर देता है और दांतों की चमक भी बढाता है। इन दोनों का नतीजा ये होता है कि हमारे दांतों की मजबूती बढती है और उनके गिरने की संभावना कम होती जाती है।

0 comments:

Post a Comment