Sunday, February 6, 2011

रिहाना ने खाया केला, लोग हुए उत्तेजित


रिहाना के स्लेव एंड मास्टर वीडियो के निर्देशक ने यह कहते हुए इस बेहद उत्तेजक वीडियो का बचाव किया है कि यह वीडियो लोगों को उत्तेजित करने के लिए ही है।रिहाना के पांचवे स्टूडियो एल्बम लाउड के वीडियो स्लेव एंड मास्टर का बचाव करते हुए इसकी निर्देशक मेलिना मेटसोकास ने कहा है कि वो वीडियो को लेकर हुए विवादों से कतई भी अचंभित नहीं हैं। इस वीडियो में रिहाना को केला खाते हुए, पुरुषों को पीटते हुए दिखाया गया है। रिहाना के इस बेहद उत्तेजक वीडियो पर विश्वभर में विवाद हो रहा है। यूट्यूब ने इस वीडियो को सिर्फ व्यस्कों के लिए ही रखा है।मेलिना ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि जब भी मैं कुछ बनाती हैं तो मैं इस उद्देश्य से ही बनाती हूं कि उस पर प्रतिबंध लगे। असल में प्रतिबंध नहीं लगे लेकिन जब वो देखा जाए तो लोग उत्तेजित हो जाएं। इसलिए जब आप कुछ ऐसी चीज बनाते हैं जो लोगों को उत्तेजित कर दे तो आपको उसके परीणाम तो झेलने ही पड़ते हैं। या तो उस पर विवाद होता है या किसी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसलिए रिहाना के इस बेहद हॉट वीडियो पर हो रहे विवाद से मैं अचंभित नहीं हूं। मेलिना ने यह भी कहा कि चूंकि अब इस वीडियो के बारे में बातें होने लगी हैं इसका मतलब साफ है कि यह वीडियो कामयाब हो गया है।

0 comments:

Post a Comment