Thursday, February 10, 2011

तांत्रिक ने की रेप की कोशिश, महिला ने गुप्तांग काटा


पन्ना।। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक तांत्रिक की हरकत से परेशान महिला ने चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया। तांत्रिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक गुन्नौर थाने के देवगांव में रहने वाली चंदा (काल्पनिक नाम) की महिला की बेटी गूंगी-बहरी है। महिला ने बेटी के इलाज के लिए एक तांत्रिक भरत राम का सहारा लिया। भरत राम ने चंदा की बेटी को तंत्र से ठीक करने का भरोसा दिलाया। भरत ने इस दौरान महिला से अनैतिक सम्बंध स्थापित करने का दबाव डाला और कहा कि ऐसा होने पर ही बच्ची ठीक होगी।चंदा का कहना है कि भरत ने उससे शारीरिक संबंध स्थापित करने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने सब्जी काटने वाले चाकू से भरत का गुप्तांग काट दिया। वहीं भरत का कहना है कि उसने महिला से कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की। भरत को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।सीनियर पुलिस अफसर निश्चल झारिया ने बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भरत के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है और महिला के पति और भांजे पर तांत्रिक का गुप्तांग काटने का केस दर्ज किया गया है।

0 comments:

Post a Comment