Thursday, February 10, 2011

खुल गया राज नींद में चलने का


लंदन, नींद में चलने की आदत खतरनाक हो सकती है। लेकिन आखिर यह डिसऑर्डर होता क्यों है? वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने इस रहस्य से एक पर्दा तो उठा दिया है। वैज्ञानिकों ने पाया कि ऐसे लोगों में एक विशेष क्रोमोसोम में गड़बड़ी थी, डीएनए में इतना सा दोष भी इस डिसऑर्डर के लिए काफी है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में हुए इस शोध को डॉ. क्रिस्टीना जर्नेट लीड कर रही थीं।उनका मानना है कि इससे इस बीमारी का इलाज ढूंढने में मदद मिलेगी। यह डिसऑर्डर 10 में से एक बच्चे को कभी ना कभी प्रभावित करता है और 50 वयस्कों में से एक को। इस स्थिति को साम्नैम्ब्यलिजम भी कहा जाता है। जर्नेट के मुताबिक इसके लिए क्रोमोसोम 20 जिम्मेदार है। यह एक जीन है, जो कि विशेष तौर से एक परिवार में मिला, लेकिन यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता कि इस बीमारी से पीड़ित हर परिवार में यही जीन जिम्मेदार होगा।

0 comments:

Post a Comment