Sunday, February 6, 2011

न्यूड अभिनेत्री पर ड्रेगन बनवाएगा निर्माता


स्टॉकहोम, अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए निर्माता किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार होते हैं। हद तो तब हो गई जब एक निर्माता ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री को पीठ पर ड्रैगन वाला टैटू गोदवाने और टॉपलेस पोज देने को कहा।
आठ एकेडमी अवार्डस के लिए नामांकित फिल्म द सोशल नेटवर्क के निर्माता डेविड विंचर अपनी आगामी फिल्म के लिए अभिनेत्री रूनी मारा का ड्रैगन के टैटू वाला टॉपलेस पोस्टर बनवाना चाहते हैं। अपनी अगली फिल्म द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू के प्रमोशन के लिए उन्होने ये इच्छा जाहिर की। उनका मानना है कि शायद सोनी स्टूडियो इस प्रमोशन की अनुमति न दे। इस फोटो शूट के लिए उन्होने स्टॉकहोम में रूनी के लिए एक अपार्टमेंट भी बुक करा लिया है, लेकिन रूनी एकाएक न जाने कहां गायब हो गईं हैं।द गर्ल विद द ड्रैगन को आगामी 26 दिसम्बर से सिनेमाहाल में प्रदर्शित किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment