
ब्रिटेन,अगर आपको प्रिंस विलियम की शादी का इनविटेशन नही मिला है तो घबराने की जरूरत नही है क्योंकि आप बिना इनविटेशन के भी इस शाही शादी का पूरा मजा ले सकते हैं।डेली मेल की सूचना के मुताबिक बी स्काई बी नामक ब्राडकास्टिंग कंपनी की योजना इस शाही शादी का प्रसारण करने की है। हालांकि आखिरी फैसला बर्किंघम पैलेस से अनुमति मिलने के बाद ही किया जाएगा।बी स्काई बी के चीव ऑपरेटिंग ऑफीसर, माइक डर्सी का कहना है कि ये एक ऐसा बडा आयोजन होगा जिसमें दुनिया के ज्यादा से ज्यादा लोग जाना पसंद करेंगे इसलिए हम इस पूरे विश्व में प्रसारित करना चाहते हैं जिससे कि लोग घर बैठे इस शाही शादी का लाइव मजा ले सकें।28 वर्षीय प्रिंस विलियम और 29 वर्षीय केट की शाही शादी के लिए आगामी 29 अप्रैल की तारीख तय की गई है



0 comments:
Post a Comment