Wednesday, January 5, 2011

श्रीलंका में मिनिस्कर्ट पर बैन की तैयारी !!


कोलंबो. श्रीलंका में जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर छोटे कपडे पहनने पर प्रतिबंध लग सकता है। खबर है कि श्रीलंका सरकार ने एक पेनल गठित किया है जो सार्वजनिक जगहों पर लड़कियों के मिनीस्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।श्रीलंका के अखबार लकबिमा के अनुसार यहां का संस्कृति मंत्रालय जल्द ही इस बावत कोई कदम उठा सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंकाई समाज के रूढ़िवादी वर्गों के विरोध के चलते सरकार निकट भविष्य में ऐसा कोई कदम उठा सकती है।

0 comments:

Post a Comment