Tuesday, January 4, 2011

अमेरिका में 10 साल के बच्चे ने मां को गोली मारी


मिलर्सबर्ग (अमेरिका)।। अमेरिका में एक 10 साल के लड़के पर अपनी मां की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद इस घटना के बारे उसने अपने पड़ोसियों को बताया था।आरोपी लड़का अपने वकील के साथ अदालत में पेश हुआ। जज ने लड़के को रिचलैंड काउंटी किशोर हवालात में रखने का आदेश दिया और अधिकारियों को इस घटना का जांच करने का आदेश दिया।होम्स काउंटी के शेरिफ टीम जिम्मेरली ने बताया कि रविवार की रात को क्लीवलैंड और कोलंबस के बीच स्थित बिग प्रेरी में 46 साल की देवोराह मैकवे के सिर में गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

0 comments:

Post a Comment