Monday, January 3, 2011

स्पेन में सिगरेट का एक कश 3.5 करोड़ का!


मेड्रिड. स्पेन में रविवार से लागू हुए कानून के मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने वालों को छह लाख यूरो का जुर्माना भरना पड़ सकता है। भारतीय रुपए में यह राशि लगभग 3.5 करोड़ रुपए तक बैठेगी। समूचे यूरोप में इस कानून को हाल के सबसे कडे कानून के तौर पर देखा जा रहा है। इसके तहत सभी बंद प्रकार की सार्वजनिक जगहों बच्चों के खेलने के पार्क जैसी खुली जगहों और अस्पताल के बाहर सुट्टा लगाने वालों को जुर्माना भरना पड सकता है।यह राशि तीस यूरो से लेकर छह लाख यूरो तक हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्री लेरी पाजिन ने इस विधेयक को जब संसद के समक्ष रखते हुए कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि स्पेन की ७० प्रतिशत से अधिक की आबादी धूम्रपान नहीं करती है इसलिए उनका मयखानों और अन्य जगहों पर ध्यान रखना एक तर्कसंगत बात है।

0 comments:

Post a Comment