Thursday, January 6, 2011

फीस भरने के लिए कौमार्य बेचने को तैयार युवती


लंदन. ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली लड़की फीस भरने के लिए कौमार्य की बोली लगाएगी। लड़की का नाम गुप्त रखा गया है। उसने लोकप्रिय वैबसाइट द स्टूडैंट रूम पर पैसों के बदले कौमार्य बेचने की पेशकश की है।उसका कहना है कि वह गरीब परिवार से है, इसलिए फीस के लिए कौमार्य बेचने के अलावा कोई चारा नहीं है। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस 18 वर्षीय गरीब लड़की ने विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन स्टूडेंट कम्यूनिटी वेबसाइट पर गुप्त नाम से लिंक पोस्ट किया है।26 दिंसबर को पोस्ट किए गए इस लिंक में उसने लिखा है कि वो अपनी फीस भरने के लिए अपना कौमार्य बेचने के बारे में सोच रही है।इस छात्रा ने अपने गरीब परिवेश का हवाला देते हुए कौमार्य बेचने को अपनी मजबूरी बताया है। उसने वेबसाइट पर अपने शरीर के हिस्सों के बारे में भी व्याख्या की है। उसने अपने बालों के रंग के बारे में भी लिखा है। इस युवती के लिंक पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है जिसमें से अधिकतर ने उससे ऐसा न करने का आग्रह किया है।

0 comments:

Post a Comment