Wednesday, January 5, 2011

सॉफ्ट म्यूजिक सुनकर बनाएं जनवरी अपने लिए शुभ


शुक्र यानी वीनस को ज्योतिष के अनुसार धन और ऐश्वर्य का ग्रह माना गया है। शुक्र को सुन्दरता का ग्रह कहा जाता है जिसकी जन्मकुंडली में शुक्र बलवान होता है। उस व्यक्ति का लिविंग स्टेंडर्ड बहुत अच्छा होता है। ऐसा व्यक्ति भीड़ में से अलग नजर आता है।उसका पहनावा और रहन-सहन बहुत राजसी होता है। वर्तमान में नए वर्ष के पहले दिन से ही शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। शुक्र ग्रह का इस राशि में प्रवेश हर राशि वाले जातक की जिंदगी को किसी ना किसी रूप में प्रभावित करेगा। शुक्र वृश्चिक राशि में 29 जनवरी तक रहेगा।यदि शुक्र आपकी जन्मकुंडली में उच्च का नहीं है या किसी तरह के दोष में है या कोई अन्य कारण है जिसके कारण आपका जीवन ऐश्वर्य से परिपूर्ण नहीं है तो इस समय में शुक्र से जुड़े उपाय कर अपने जीवन को और भी ज्यादा खूबसूरत और सुखमय बना सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश आपके लिए शुभ रहे तो आज हम बताने जा रहे हैं कुछ बहुत ही साधारण उपाय जिनके द्वारा बिना पूजा पाठ किए भी आप अपने शुक्र को बलवान बना सकते है।- शुक्रवार के दिन नमक ना खाएं।
- अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनें।- दूध से बनी चीजों का सेवन अधिक करें।- अपने खाने में साबुदाने से बनी चीजों का इस्तेमाल करें।- रोज सॉफ्ट म्युजिक सुने जैसे वायलिन, सितार, पियानो, बेस्ड म्युजिक क्योंकि शुक्र का स्वभाव कोमल होता है। इसलिए शुक्र को बलवान बनाना हो तो कानफोडू संगीत से बचना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment