Friday, January 7, 2011

चीन में दूसरी शादी पर लगेगी लगाम


कारा एन्ना। आर्थिक संपन्नता के चलते चीन में रंगीन मिजाज पुरुषों में दूसरी पत्‍‌नी और रखैल रखने का चलन तेजी से बढ़ा है। मगर अब सरकार ने भी इन पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। यहां अब सभी शादीशुदा लोगों के रिकॉ‌र्ड्स इंटरनेट पर प्रकाशित किए जा रहे हैं, जिससे वे अपने जीवनसाथी को धोखा न दे सकें।सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी बीजिंग और चीनी रईसों के शहर शंघाई में सबसे पहले लोगों के शादी के रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जाएंगे। 2015 तक यह नियम पूरे चीन में लागू कर दिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कई साल पहले चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा था कि 2010 तक यह योजना पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएगी। मगर कुछ कारणों से यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। अधिकारी भी इसका जवाब देने से बच रहे हैं। कई स्थानों के रिकॉ‌र्ड्स सरकार अभी तक नहीं जुटा पाई है।चीन में दो पत्‍ि‌नयां एक साथ रखना गैर कानूनी है, लेकिन यहां केकई सरकारी अधिकारी ही इसमें लिप्त पाए गए हैं। भ्रष्टाचार पर निगरानी करने वाले अधिकारियों के अनुसार, कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी भी इस कानून का उल्लंघन करते पाए गए हैं। इनमें 'नेशनल ब्यूरा ऑफ स्टैटिस्टिक्स' के पूर्व प्रमुख क्यू जियाओहुआ भी हैं। इसके चलते उन्हें 2007 में अपने पद से भी हाथ धोना पड़ा था।अमेरिका में 2005 में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, चीन में किए गए सर्वेक्षण में 1240 पुरुषों में से 20 प्रतिशत और 1275 महिलाओं में से 3.9 प्रतिशत ने विवाहेतर संबंधों की बात स्वीकार की थी।

0 comments:

Post a Comment