Friday, January 7, 2011

बर्फ का बाजा


दुनियाभर के लोग कंपकंपाती सर्दी से बचने के उपाय तलाश रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेरजी इसंगसेट नामक यह शख्स बर्फ का ही बाजा बजा रहा है। दरअसल तेरजी नार्वे के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर हैं और सेंट्रल लंदन के सोमरसेट हाउस में उनका शो चल रहा है। 7 से 9 जनवरी को यहीं पर वह इस आइस हॉर्न के साथ लाइव परफॉर्मेंस देंगे।इस शो को आइस म्यूजिक नाम दिया गया है। तेरजी ने इस हॉर्न को 600 साल पुरानी बर्फ से तैयार किया है। यह बर्फ नार्वे के ग्लेशियर जोस्तेडालब्रीन से ली गई है। तेरजी को उम्मीद है कि उनका यह शो जबरदस्त हिट होगा।तेरजी एक म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ जैज़ परफॉर्मर भी हैं। इसके अलावा वह बैले और थियेटर के लिए प्ले भी लिखते हैं। स्वीडिश बैंड ग्रुपा के सदस्य के रूप में विख्यात तेरजी की खासियत हैं, उनके म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स। इनमें वह वैरायटी लाते रहते हैं। मसलन उन्होंने सिर्फ बर्फ ही नहीं, बल्कि लकड़ी, पत्थर और ग्रेनाइट से भी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बनाए और बजाए हैं।

0 comments:

Post a Comment