Friday, December 31, 2010

..ये बच्ची है कुछ अलग


लंदन। यह बच्ची आम बच्चों से काफी अलग है। गुडि़या जैसी नजर आने वाली ब्रिटेन की 22 महीने की एबी के साथ कुदरत ने काफा नाइंसाफी की है। उसके शरीर का विकास छह महीने के बच्चे के बराबर हुआ है। उसका वजन दो किलो से भी कम है। दरअसल, उसे रसेल-सिल्वर सिंड्रोम नामक बीमारी है। इस बीमारी में एक निश्चित समय के बाद बच्चे की शारीरिक वृद्धि रुक जाती है। ये बीमारी प्रत्येक एक लाख में किसी एक बच्चे को हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, दो फीट लंबी एबी सामान्य बच्चों की तरह चलती-फिरती, खाती-पीती और खेलती-कूदती है। सुनहरे बालों और नीली आंखों वाली एबी आकार के मामले में अपने हमउम्र बच्चों से काफी छोटी है। उसकी मां 29 वर्षीया एम्मा ने बताया, एबी हमारे सोफे तक भी नहीं पहुंच पाती। करीब दो साल की हो जाने के बावजूद उसे तीन से छह महीने के बच्चे के ही कपड़े पहनाने पड़ते हैं। हमें उसके साइज के छोटे-छोटे जूते विशेष ऑर्डर देकर बनवाने पड़ते हैं।एम्मा जब पांच महीने की गर्भवती थी तभी डॉक्टरों ने एबी की बीमारी के बारे में बता दिया था। यह सुनकर उन्हें बहुत दुख: पहुंचा था। गर्भावस्था के दौरान एबी का सिर सामान्य रूप से वृद्धि कर रहा था, जबकि उसके हाथ-पैर बहुत ही छोटे थे। उसके बावजूद एम्मा ने बेटी को जन्म देने का फैसला किया। जन्म के समय एबी की लंबाई केवल 40 सेमी लंबी थी।

0 comments:

Post a Comment