Wednesday, December 29, 2010

दुबई में माता बनी कुमाता


दुबई। मां के कुमाता होने की मिसाल दुबई में देखने को मिली है। एक महिला ने दुबई हवाई अड्डे पर एक शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की और शव को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया। इसके बाद वह दूसरे विमान में सवार होकर देश से बाहर चली गई। पुलिस अब उस औरत को ढूंढ रही है, माना जा रहा है कि वह एक इथोपियाई महिला है। एक सफाई कर्मचारी को कचरे के डिब्बे में बच्चे का शव मिलने के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के जरिए महिला का पता लगाने की कोशिश की गई। महिला ने पैदा होने के बाद शिशु की गर्भनाल अपने ही हाथों से काटी और कूड़े के डिब्बे में फेंकने से पूर्व एक कपड़े से उसका गला घोंटा। वह खून से सना कपड़ा भी कचरे के डिब्बे में पाया गया है। बच्चे को गर्भनाल से ही बांधकर एकप्लास्टिक बैग में रखा गया था। खलीज टाइम्स ने यह रिपोर्ट दी है। हवाईअड्डे की सुरक्षा से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, 'बहुत संभावना इस बात की है कि महिला बिन ब्याही मां होने के चलते बच्चे से छुटकारा पाना चाहती होगी। शायद महिला बच्चे को जन्म देने से पूर्व ही यूएई छोड़ना चाहती होगी लेकिन हवाई अड्डा पहुंचने पर स्थितियां बदल गई होंगी।' यूनाइटेड अरब अमीरात [यूएई] में बिन ब्याही मां बनना अपराध है और इसके लिए तीन साल की कैद की सजा है।

0 comments:

Post a Comment