Sunday, December 26, 2010

लड़कियों को बना रही थी वर्जिन


सऊदी अरब में एक सूडानी मूल की नर्स को गैरकानूनी रूप से युवतियों को वर्जिन बनाने का धंधा चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह नर्स गर्भपात भी कराती थी। स्थानीय मीडिया में शुक्रवार को प्रकाशित खबरों के मुताबिक रियाध से गिरफ्तार की गई इस नर्स ने अधिकारियों की आंख में धूल झौंकने की कोशिश भी की।अधिकारियों को इस नर्स के ठिकाने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। काफी मशक्कत के बाद एक उसकी एक महिला मरीज से उसका नंबर लिया गया जिसके बाद सदाचार को बढ़ावा देने और दुराचार के नियंत्रण के लिए बनाए गए आयोग के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अब इस नर्स को गैरकानूनी गर्भपात और लड़कियों का कौमार्य आपरेशन करने के आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment