Friday, December 31, 2010

जन्मदिन 13वां और मोमबत्तियां 91..!


वाशिंगटन। भला ये कौन सा गणित है कि जन्मदिन हो 13वां और केक पर मोमबत्तियां सजे 91..? मगर जब एक ही परिवार के सात बच्चों का 13वां जन्मदिन एक साथ मनाया जाएगा, तो मोमबत्ती 91 ही लगानी होंगी। वो भी तब जब सातों ने एक साथ एक ही मां की कोख से जन्म लिया हो।अमेरिका में पिछले दिनों ये अनोखा जन्मदिन मनाया गया। ये दुनिया में पहली बार एक साथ जन्मे सात बच्चे हैं जो जीवित हैं। अब ये सभी 13 साल के हो चुके हैं। अमेरिका में यह विचित्र घटना 19 नवंबर, 1997 को हुई थी। उस दौरान बॉबी मैककॉगे नाम की महिला ने एक साथ सात बच्चों को जन्म देकर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं। इन बच्चों के नाम हैं केनी, एलेक्सिस, नताली, नेथन, केल्री, ब्रेंडन और जोयल। इनमें तीन लड़कियां और चार लड़के हैं।बॉबी ने प्रजनन क्षमता की दवा खाकर गर्भधारण किया था। जबकि इससे पहले भी उनकी दो साल की बच्ची थी। बॉबी ने बताया, जब मेरे बच्चे पैदा हुए थे, तो लोगों को यह मजाक लगता था। उन्हें विश्वास नहीं होता था। पैदा होने के शुरुआती दिनों में ये सारे बच्चे एक दिन में 42 बोतल दूध पी जाते थे। एक दिन में बच्चों की 52 नेपी बदली जाती थीं। स्कूल में भी ये सारे बच्चे एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। एक ही परिवार के सात बच्चों को एक साथ पढ़ाने में अध्यापकों को भी खूब मजा आता है।

0 comments:

Post a Comment