Sunday, December 26, 2010

58 साल के पुतिन, 27 साल की एलिना


2010, नए दशक का पहला साल। वक्त गुजर चुका है। बात बीत गई है। हमने देश-दुनिया में घटी दिलचस्प घटनाओं को सिलसिलेवार याद किया। किसी के बयान, किसी की कारगुजारियां। चंद ऐसे कारनामे, जो कुछ हटकर सुर्खियों में रहे!
कुछ चेहरे तो हर जगह ऐसे हैं ही, जो अपने फैसलों और अपने अलग अंदाज से चौंकाते रहे हैं। चलिए साल बीतने के पहले भूले-बिसरे पन्ने पलट लेते हैं। घटनाएं तो तमाम हैं। चुनिंदा यहां पेश हैं। पढ़िए ऐसी ही जानी-मानी विभूतियों को, जिनका किया-धरा पढ़कर आप कहेंगे-अरे! इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बलरुस्कोनी तो अपनी रंगीन मिजाजी के लिए मशहूर रहे ही हैं। रूस के प्रधानमंत्री ब्लादीमीर पुतिन भी दो साल से अपने देशवासियों के बीच चर्चाओं में रहे। 58 साल के पुतिन का दिल 2७ साल की एलिना कावाएवा पर आया। यह बात और है कि 1983 में जब पुतिन की शादी ल्यूडमिला के साथ हुई होगी, तब एलिना पैदा हुईं। एलिना की ख्याति ओलिंपिक जिमनास्ट के रूप में दुनिया भर में रही। 15 साल की उम्र में 1998 में उसने पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। 2006 में खेलों से रिटायर होने के पहले उनके खाते में कुल मिलाकर दो स्वर्ण पदक और 18 विश्व चैंपियन के मैडल दर्ज हुए। फिर वे रशिया यूनाइटेड पार्टी से सांसद बनीं। अब तक पुतिन के साथ उनकी नजदीकी जगजाहिर हो चुकी थी। एक साल पहले वे मां बनीं। इस साल सितंबर में रूस की जनता-जनार्दन को पता चला कि पुतिन-एलिना बाकायदा शादी कर चुके हैं। वैसे ल्यूडमिला से पुतिन को दो बेटियां भी हैं।

0 comments:

Post a Comment