Monday, December 27, 2010

महिलाओं की सलाह से वस्त्र खरीदते हैं पुरुष


लंदन। शायद आसानी से विश्वास न हो, परंतु यह सच है कि अधिकांश पुरुष अपने लिए कपड़े नहीं खरीद सकते। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पुरुष कपड़े खरीदने के लिए अपनी पत्नी या मां की सलाह लेते हैं।
ब्रिटेन में हुए सर्वे के अनुसार लगभग दो तिहाई पुरुषों ने स्वीकार किया कि वे वस्त्र खरीदने के लिए महिलाओं पर निर्भर रहते हैं। लगभग 48 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वे अपनी पत्नी के पसंद से कपड़े खरीदते हैं या उनकी पत्नी ही उनके लिए कपड़े खरीदती है। यह सर्वे विजिटबर्मिघम डाट काम ने लगभग 1000 पुरुषों पर किया। डेली एक्सप्रेस ने पुरुषों के वस्त्र डिजायनर नील फनेल के हवाले से कहा कि पुरुषों में वस्त्र खरीदते वक्त एक प्रकार का भय होता है और वे तय नहीं कर पाते कि क्या ढ़ूंढ़ना चाहिए? साथ ही वे यह निर्णय भी नहीं कर पाते कि उन पर कौन सा वस्त्र सबसे आकर्षक लगेगा?

0 comments:

Post a Comment