Monday, December 27, 2010


शिकागो।। अमेरिका के शिकागो शहर में भारी बर्फबारी की वजह से ओ हेयर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शिकागो उड्डयन विभाग (सीडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुबह कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा।अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से मिल सकती है।गौरतलब है कि ओ हेयर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विश्व के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में गिना जाता है क्योंकि यहां से प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं।

0 comments:

Post a Comment