Saturday, January 15, 2011

मौत के साथ मस्ती करता डेयरडेविल


तैरते हुए आइसबर्ग पर स्किइंग करने वाले ये डेयरडेविल दुनिया के पहले इंसान हैं। अमेरिकी स्टेट उताह के पार्क सिटी में रहने वाले 48 वर्षीय एंड्रू मैकलीएन ने ये रोंगटे खड़े करने वाला स्टंट दिखाया है।एंड्रू अंटार्टिका के इस विशालकाय आइसबर्ग पर चढ़ गए थे। ये तिरछा आइसबर्ग एक तरफ से 80 फीट ऊंचा था। वे इस पर कई बार स्किइंग करते हुए ऊपर से नीचे आए। अपनी हिफाजत के लिए उन्होंने कोई खास इंतजाम भी नहीं किया था, सिर्फ एक साधारण-सा लाइफ जैकेट पहन रखा था।हर बार उन्हें नीचे आते देखकर लगता था कि वे सीधे पानी में जाकर गिरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी इस कला में कमाल का नियंत्रण था। लहरों के टकराने से आइसबर्ग हिलता है, फिर भी ऐसी स्थिति में भी उनका संतुलन नहीं बिगड़ा। एंड्रू कहते हैं कि इस तरह की कोशिश करने से पहले आस-पास के पानी का और आइसबर्ग किस तरह तैर रहा है, इन बातों का अध्ययन करना जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment