Monday, January 10, 2011

13 साल के लड़के से सेक्स


अमेरिका में एक 13 साल के बच्चे से सेक्स करने के इरादे से उसके पास फ्लाइट से पहुंची एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला इस लड़के से ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान लाइव इंटरनेट चैट पर मिली थी।रशैल एन्न हिक्स नाम की इस 36 वर्षीय को 16 वर्ष से कम उम्र से लड़के से सेक्स करने का इरादा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रशैल पर आरोप है कि उसने एक्स बॉक्स पर गेम खेलने के दौरान 13 साल के लड़के से दोस्ती की और फिर उसे फोन कॉल्स और ईमेल किए।यही नहीं वो इस लड़के को सेक्स इमेज और पोर्न मूवी भी ईमेल करती थी। कैलिफोर्निया के लेक फोरेस्ट इलाके की रहने वाली रशैल ने लड़के को बताया था कि वो 23 साल की है। इस लड़के से सेक्स करने के लिए रशैल फ्लाइट से मैरीलैंड पहुंची और उसके साथ उसके घर पर सेक्स किया।लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही लड़के के मोबाइल फोन पर उसके परिवार वाले ने सेक्स मैसेज पढ़ लिए और परिवार के दवाब में उसने सच बता दिया। इस महिला ने लड़के से बात करने के लिए जाली नाम का इस्तेमाल किया था। लेकिन पुलिस ने जांच कर उसकी पहचान पुख्ता कर ली और उसके नाम का वारंट जारी कर दिया गया।रशैल को उसके ओरेंज काउंटी स्थित घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मामले में मिली नई जानकारी से पता चला है कि महिला ने एक 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के के साथ भी सेक्स किया। पुलिस अब उस लड़के की पहचान पक्की करने के प्रयास कर रही है।

0 comments:

Post a Comment