Saturday, January 15, 2011

लोमड़ी ने मारी शिकारी को गोली!


लंदनक्या कभी शिकारी का शिकार होते देखा है। नहीं देखा तो सुन लीजिए। लंदन में एक लोमड़ी ने शिकारी के बंदूक का ट्रिगर दबाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब शिकार पहले से ही जख्मी लोमड़ी को बंदूक से मारने की कोशिश कर रहा था। अचानक लोमड़ी का पांव ट्रिगर वाले हिस्से में फंस गया और फिर क्या था गोली शिकारी के जा लगी।हालांकि बाकी साथी उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां गोली निकाल दी गई। पौलैंड की सीमा के साथ लगते उत्तर-पश्चिमी बेलारूस में लोमड़ी का शिकार आम है। लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिला है।

0 comments:

Post a Comment