Saturday, January 15, 2011

'बलात्कारी' साबित हो सकते हैं बर्लुस्कोनी !!


रोम.इटली के रंगीनमिजाज प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को एक किशोरवय वेश्या से दुष्कर्म के मामले में संदिग्ध माना गया है। उन पर यह आरोप भी है कि पुलिस पर दबाव डाल कर उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। दोनों आरोपों में उन्हें 15 साल की जेल हो सकती है।अभियोजकों की ओर से शुक्रवार को मिलान में जारी बयान के मुताबिक बर्लुस्कोनी पर फिलहाल औपचारिक रूप से आरोप नहीं लगाए गए हैं। लेकिन उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री को बीते 21 दिसंबर को ही संदिग्ध मान लिया गया था। शुक्रवार को इसका खुलासा इटली के समाचार-पत्र ‘कॉरिएरे डेला सेरा’ की वेबसाइट ने किया।क्या इटली का कानून:-इटली में परस्पर सहमति से सेक्स के लिए न्यूनतम उम्र 14 वर्ष है। लेकिन 18 साल से कम उम्र की लड़की से पैसे के बदले सेक्स अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए तीन साल की कैद हो सकती है। पद का दुरुपयोग करने पर 12 साल की जेल का प्रावधान है।
डेंटल विशेषज्ञ लाती थी लड़कियां-महराग सुधार गृह से भाग गई थी। उसे गत मई में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे वापस सुधार गृह भेजने के बजाय बलरुस्कोनी की डेंटल विशेषज्ञ निकोल मिनेटी को सौंप दिया गया था। मिनेटी शोगर्ल भी रह चुकी है। मिनेटी पर इस मामले में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इस खेल में बर्लुस्कोनी के टीवी चैनल की एक न्यूजकास्टर भी शामिल है।पार्टियों के बाद होते थे अश्लील खेल-यह मामला मोरक्को मूल की लड़की करीमा एल महराग उर्फ ‘रूबी रूबाक्यूओरियर रूबी हार्टसेलर’ से जुड़ा है। पिछले साल उसने पुलिस को बताया था कि वह मिलान के पास बर्लुस्कोनी के विला में होने वाली पार्टियों में जाया करती थी। इन पार्टियों के आखिर में कामोत्तेजक खेल ‘बंगा-बंगा’ हुआ करते थे। जिस वक्त बलरुस्कोनी ने दुष्कर्म किया, उस वक्त उसकी उम्र 17 साल थी।

0 comments:

Post a Comment