Wednesday, January 12, 2011

ऑस्ट्रेलिया बारिश से सुनामी जैसे हालात


मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में भीषण बारिश से सुनामी जैसे हालात के बीच बाढ़ का पानी यहां के तीसरे सबसे बड़े शहर ब्रिसबेन के निचले इलाकों में भी पहुंच गया है। जिसमें हजारों घर, रेस्त्रां और कारें डूब गई हैं। स्थानीय लोगों को घर छोड़ने की चेतावनी जारी की गई है।बाढ़ के कारण बीस हजार से ज्यादा मकान नष्ट हुए हैं। जबकि तीस हजार के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। सुरक्षा को देखते हुए शहर में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बंदरगाह पर जहाजों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यहां का 50 हजार लोगों की क्षमता वाला स्टेडियम झील की तरह नजर आ रहा है।बाढ़ के कारण अब तक क्वींसलैंड में मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है। जबकि करीब 90 लोग लापता हैं। गत सौ साल में यह अब तक की सबसे भीषण बाढ़ है। बाढ़ के कारण शहर के 20 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने को कहा गया है। बताया जाता है कि बाढ़ से 13 अरब डॉलर [58.6 अरब रुपये] की क्षति हुई है। मेयर कैंपबेल न्यूमैन ने बीस हजारों इमारतों के पानी में डूबने की चेतावनी जारी की है।मदद के लिए भारतीयों ने बढ़ाए हाथ:-ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक संस्था ने देश भर में फैले भारतीयों से क्वींसलैंड प्रांत के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने को कहा है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय भी फंसे हैं।एक अनुमान के मुताबिक, सेंट्रल क्वींसलैंड विश्वविद्यालय [सीक्यूयू] में दस हजार से भी ज्यादा छात्र पंजीकृत हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टूडेंट्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया [फीसा] के प्रवक्ता गौतम गुप्ता ने कहा, 'अब समय आ गया है कि हम दोबारा क्वींसलैंड को मजबूत बनाने के लिए अपने दिलों और जेबों पर नजर डालें।'

0 comments:

Post a Comment