Saturday, January 15, 2011

चोरों पर भारी पड़ी 12 साल की बच्ची!


लिंकन (अमेरिका). वे चोर आए तो घर में चोरी करने थे लेकिन 12 साल की एक लड़की को देखकर भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेब्रास्का के शहर लिंकन में गत दिनों भारी बर्फबारी के दौरान कुछ चोर एक घर में घुस आए।
उन्होंने सोचा कि शायद घर में कोई नहीं है और वह आराम से चीजें चुरा लेंगे। लेकिन वे नहीं जानते थे कि वहां एक लड़की थी। जैसे ही उसने चोरों के आने की आवाज सुनी, वह अपने छोटे भाई को लेकर बैडरूम में छिप गई और पुलिस को फोन किया।पुलिस के आने की आवाज सुनकर चोरों की योजना धरी की धरी रह गई। इसके बाद उन्हें खाली हाथ वहां से लौटना पड़ा। लड़की के एक पड़ोसी ने चोरों को वहां से निकलते हुए देखा और उन्हें संदिग्धों की जानकारी दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment