Sunday, January 9, 2011

अवतार थीम की शादियां हो रहीं लोकप्रिय


बीजिंग। 2009 में हॉलीवुड फिल्म अवतार देख कर बहुत सारे लोग अवसाद में चले गए थे कि क्यों हमारी पृथ्वी फिल्म में दिखाए गए पंडोरा ग्रह की तरह नहीं है? लेकिन चीन के लोगों में इस फिल्म को लेकर तब भी खास तरह का उत्साह था और अब भी है। यही कारण है कि इन दिनों चीन में अवतार थीम वाली शादियां खूब लोकप्रिय हो रही हैं।शादियों के आयोजक विवाह कार्यक्रम के लिए न केवल पंडोरा जैसा माहौल तैयार करके देते हैं, बल्कि उनके कुछ लोग पंडोरा पर रहने वाले नावी जाति के लोगों के अवतार में भी समारोह में मौजूद होते हैं। नीली त्वचा वाले ऊंचे-पूरे लोगों को अपने बीच पाकर विवाह में आए लोगों का खासा मनोरंजन भी होता है।असल में अवतार में दिखाए गए पंडोरा ग्रह के कुछ स्थल चीन के हुनान प्रांत में मौजूद वुलिंगयुआन क्षेत्र से मिलते-जुलते हैं। माना जाता है कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक जेम्स कैमरून ने पंडोरा की हवा में लटके पहाड़ों वाली घाटी का दृश्य यहीं से प्रेरित हो कर रचा था। यह बात सामने आते ही इस क्षेत्र में पर्यटन बढ़ गया था और इन दिनों यहां अवतार थीम के विवाह समारोहों की धूम मची हुई है।यद्यपि यह सब उतना जादुई नहीं होता, जितना पर्दे पर नजर आता है। अपने विवाह की तैयारियों में लगीं शाओ साओ का कहना है, जो नावी लोग हमने पर्दे पर देखे थे, यहां के लोग वैसे नहीं है। उन्होंने अपने शरीर को नीले रंग से पोत रखा है नीले मास्क लगा रखे हैं। इसके बावजूद साओ का उत्साह यहां शादी को लेकर कम नहीं है।यद्यपि हॉलीवुड में कुछ लोगों ने चीन पर फिल्म का अनावश्यक लाभ उठाने के आरोप लगाए हैं। चीन ने अपने यहां अवतार को प्रतिबंधित कर दिया था। आलोचकों का मानना है कि फिल्मी थीम की शादियां ज्यादा दिनों तक लोकप्रिय नहीं रह पाएंगी।

0 comments:

Post a Comment