Wednesday, January 12, 2011

गूगल तोड़ेगी भाषा की बाधा


वॉशिंगटन. मोबाइल फोन के लिए ऐसा ट्रांसलेटर बनाया जा रहा है जिसकी मदद से आप दुनिया के किसी भी हिस्से में स्थानीय लोगों से संवाद कर पाएंगे। गूगल कंपनी द्वारा बनाए जा रहे इस लेंग्वेज ट्रांसलेटर का नाम कनवर्सेशन मोड रखा गया है।आप जो वाक्य बोलेंगे उसे यह ट्रांसलेटर एंड्रॉइड फोन की मदद से रिकॉर्ड कर लेगा और फिर उसे दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करके सुनाएगा। फिलहाल इस ट्रांसलेटर को प्रायोगिक तौर पर बनाया गया है। इसमें गूगल वॉइस और गूगल ट्रांसलेट की टैक्नोलॉजी को संयुक्त रूप से इस्तेमाल किया गया है। यह 50 भाषाओं को ट्रांसलेट करता है।गूगल ट्रांसलेट की तरह ही इसमें धीरे-धीरे सुधार आएगा। यानी आप जितना ज्यादा ट्रांसलेशन इसमें फीड करेंगे यह उतना बेहतर होता जाएगा।

0 comments:

Post a Comment