Friday, January 14, 2011

बर्लुस्कोनी वेश्यावृत्ति मामले में जांच के घेरे में


मिलान। इटली के रंगीन मिजाज प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को वेश्यावृत्ति के एक मामले में जांच का सामना करना पड़ रहा है। इतालवी अखबार 'कोरिएर डेला सेरा' के मुताबिक बर्लुस्कोनी के संबंध एक मोरक्कन डांसर रूबी रुबाक्योरी से बताए जा रहे हैं। रूबी ने पिछले साल दावा किया था कि 17 साल की उम्र में वह प्रीमियर हाउस [प्रधानमंत्री निवास] की एक पार्टी में शामिल हुई थी।अभियोजन पक्ष के वकील उस पार्टी में हुई यौन गतिविधियों के बाबत 74 वर्षीय बर्लुस्कोनी पर आरोप लगाने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी को लेकर प्रधानमंत्री पर अपने अधिकारों और पद के दुरुपयोग का आरोप भी लग सकता है। बर्लुस्कोनी पहले ही एक मोरक्कन महिला करीमा एल माहरुग को पुलिस हिरासत से बचाने के आरोप का सामना कर रहे हैं।इस महिला पर मई, 2010 में हुई एक चोरी में शामिल होने का आरोप था। पिछले साल अक्टूबर में एक अखबार द्वारा इस बारे में खबर छापने के बाद बर्लुस्कोनी ने मामले में हस्तक्षेप करने की बात स्वीकार ली थी।

0 comments:

Post a Comment