Tuesday, January 11, 2011

जहाज, जिसमें कार के साथ हो सकते हैं सवार!


लंदन। ब्रिटेन ने अपने इस शानदार जहाज को हाल ही में समुद्र में उतारा है। स्प्रिट ऑफ ब्रिटेन नाम के इस जहाज की क्षमता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें दो हजार यात्रियों के साथ एक हजार कारें भी खड़ी हो सकती हैं। इस जहाज में सवार होने के लिए प्रत्येक यात्री को 30 पौंड (करीब 21 सौ रुपये) देने होंगे। इसी किराए में वो अपनी कार भी जहाज में खड़ी कर सकते हैं। यानी अपने परिवार के साथ कार में जहाज पर आइए, सैर करिए और वापस अपने घर कार में चले जाइए।इस जहाज की लंबाई सात सौ फीट और चौड़ाई सौ फीट है। शाही ऐशोआराम से लैस 15.7 करोड़ पौंड (करीब 11 अरब रुपये) की लागत से बने इस जहाज का मॉडल एक शताब्दी पूर्व तैयार किया जा चुका था।इस जहाज ने सुविधाओं के मामले में ब्रिटेन के सबसे शाही माने जाने वाले जहाज प्राइड ऑफ कैलेस को पीछे छोड़ दिया है। प्राइड ऑफ कैलेस की क्षमता इसकी आधी है। इसमें केवल एक हजार यात्रियों के साथ साढ़े पांच सौ कार आ सकती हैं।स्प्रिट ऑफ ब्रिटेन दो की बजाय तीन डेक का है। इसे मुख्य रूप से छुट्टी बिताने के लिए दूसरे महाद्वीप पर जाने वाले यात्रियों के लिए बनाया गया है।

0 comments:

Post a Comment