Saturday, February 5, 2011

कंडोम चोरों ने उडाई मलेशिया पुलिस की नींद


मलेशिया,अब तक लोग अपने कीमती सामान के चोरी हो जाने से ही डरते थें लेकिन मलेशिया में हुई एक अनोखी चोरी ने लोगों की नींद उडा दी है। जापान की सबसे बडी कंडोम निर्माता कंपनी के सात लाख से ज्यादा कंडोम तब चोरी हो गए जब उन्हे फैक्ट्री से कंपनी पहुँचाया जा रहा था।जापान की सबसे बडी कंडोम निर्माता कंपनियों में से एक सगामी रबड इंडस्ट्री ने बयान जारी करते हुए बताया कि ये कंडोम फैक्ट्री से जापान के लिए समुद्र के रास्ते भेजे जा रहे थे जिसे मलेशिया में चुरा लिया गया।कंपनी का कहना है कि कंडोम के लगभग 85000 बक्से चोरी हुए हैं जिनमें 7,25000 के करीब कंडोम थे जिनकी किमत 121 मिलियन येन थी। मलेशिया पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

0 comments:

Post a Comment