Monday, January 31, 2011

पोर्न फिल्मों ने इतना हंसाया कि अस्पताल पहुंच गया!


कई बार शर्मनाक स्थिति का सामने कर चुके हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन लगता है अब बिल्कुल ही बेशर्म हो गए हैं। हाल ही में शीन को तीन दिन तक पोर्न स्टार्स के साथ कोकीन लेने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन बेर्शम चार्ली ने अस्पताल जाने का कुछ और ही कारण बताया है। चार्ली कहते हैं कि पोर्न फिल्म देखने के दौरान वो इतना ज्यादा हंसे की उनका हर्निया बढ़ गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।शनिवार को चार्ली शीन ने कहा कि उन्हें पोर्न फिल्म देखकर इतनी ज्यादा हंसी आई की पुरानी हर्निया बीमारी उभर आई और उन्हें मुंह पर तौलिया डालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हालांकि शीन के इस तर्क को ज्यादातर लोग बेतुका बहाना ही मान रहे हैं। एक करीबी सूत्र का कहना है कि यह तो अब तक का सबसे बेहुदा बहाना है।गौरतलब है कि लोकप्रीय टीवी कॉमेडी सीरीज टू एंड ए हॉफ मैन के अभिनेता चार्ली शीन सोमवार सो गुरुवार तक बिना सोए पांच पोर्न स्टार्स के साथ मस्ती करते रहे। इन पोर्न स्टार्स में केसी जॉर्डन और मेलेनी रियोस भी शामिल थी।नजदीकी सूत्रों के मुताबिक चार्ली ने मस्ती के दौरान खूब पोर्न फिल्में भी देखी। चार्ली के साथ रही पोर्न स्टार मेलेनी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि दिन मीठा, दोपहर नमकीन और रातें गंदी थीं। जिस वक्त चार्ली को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया मैं भी उसके साथ ही थी।फिलहाल चार्ली अस्पताल से बाहर आने के बाद पुर्नवास केंद्र में समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि चार्ली एक एपीसोड के लिए 20 लाख डॉलर यानी करीब 4.5 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। पिछले साल अपनी पत्नी ब्रूक मुलर से अलग होने के बाद से ही पांच बच्चों के पिता चार्ली बेशर्मी की हद कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment