Thursday, February 3, 2011

चिकित्सक ने किया 114 बच्चों से दुष्कर्म


जिनेवा। स्विट्जरलैंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 54 वर्षीय चिकित्सक ने 29 वर्षो में स्विट्जरलैंड और जर्मनी में 100 से ज्यादा विकलांग बच्चों से दुराचार की बात स्वीकारी है। स्विट्जरलैंड की पुलिस इस मामले को अभूतपूर्व मान रही है।पुलिस के मुताबिक ये घटनाएं 1982 से लेकर अभी तक नौ सुधार गृहों में हुई हैं। जिनमें इस शख्स ने बतौर चिकित्सक काम किया। इन सुधार गृहों में मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों को रखा जाता है। पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मामले की जानकारी मंगलवार को दी। ताकि जांच प्रभावित न होने पाए।पुलिस के विशेष जाच दस्ते के प्रमुख गैब्रियल बर्गर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी के खिलाफ सबूत के तौर पर तस्वीरें और कई घटों की वीडियो रिकार्डिंग है।पुलिस ने बताया कि चिकित्सक ने 114 बच्चों के साथ दुराचार की बात कबूल की है। बर्गर ने कहा, 'जाच का मुख्य मुद्दा यह है कि इतने बड़े पैमाने पर और इतने लंबे वक्त तक चलते रहे इस दुराचार के बारे में लोगों को पता कैसे नहीं चला?'इस चिकित्सक पर 2003 में भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। जांच के दौरान कोई सबूत न मिलने के कारण उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

0 comments:

Post a Comment