Wednesday, February 2, 2011

नौ हजार फीट की ऊंचाई पर रस्सी पर कैटवॉक!


बर्न। स्विट्जरलैंड में रस्सी पर चलने का करतब दिखाने वाले सर्कस के एक कलाकार ने ऐसा व‌र्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है जिसकी कल्पना कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्या आप यकीन करेंगे कि समुद्र तल से 9908 फीट की ऊंचाई पर कोई व्यक्ति बिना किसी सहारे के रस्सी पर चल सकता है! मगर 46 वर्षीय फ्रेडी नॉक ने शनिवार को असंभव सा लगने वाला यह करतब दिखाकर नया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।उसने स्विट्जरलैंड की पहाडि़यों में सेंट मॉरिट्ज माउंटेन के पास यह प्रदर्शन किया। इस दौरान शरीर को संतुलित करने के लिए नॉक के हाथ में सिवाय एक डंडे के कुछ नहीं था। दो पहाड़ों के बीच बंधी रस्सी पर उसने 1600 मीटर की दूरी तय की। इन पहाड़ों की ऊंचाई भी अलग-अलग थी। एक दस हजार, आठ सौ, 36 फीट ऊंचा और दूसरा आठ हजार, आठ सौ, 65 फीट ऊंचा था। यानी रस्सी एक तरफ झुकी हुई थी। जिस पर चलना किसी चमत्कार से कम नहीं था। खराब मौसम के चलते नॉक का पहला प्रयास असफल हो गया। मगर दूसरी बार में उन्होंने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर सका।नॉक ने चार साल की उम्र से ही इस कला की तालीम लेना शुरू कर दी थी। इससे पहले वह जर्मनी के सबसे ऊंचे पहाड़ पर बंधी रस्सी पर भी चल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लेक ज्यूरिख के ऊपर नौ सौ मीटर की दूरी तय की थी।

0 comments:

Post a Comment