Thursday, March 3, 2011

एक राजा व रेस्त्रां मालिक के बीच अजब संयोग की कहानी


इटली। ये एक ऐसी सच्चाई है जो किसी कहानी से ज्यादा चौंकोने वाली और बेहद दिलचस्प है। इटली के राजा अंबटरे प्रथम को एक बार एक छोटे से रेस्त्रां में खाने का मन हुआ। उनके रेस्त्रां पहुंचते ही ऑर्डर लेने के लिए खुद रेस्त्रां का मालिक आया।उसे देखकर राजा को लगा कि उनके चेहरे और कद में कुछ समानता है। इस बारे में जब दोनों के बीच बात शुरु हुई तो उन दोनों के जीवन की कुछ ऐसे चौंका देने वाले तथ्य सामने आए जिन पर सहज ही यकीन नही किया जा सकता। जैसे कि ..

- इन दोनों ही शख्स की जन्म तिथि से लेकर साल तक समान थे। दोनों का ही जन्म 25 मार्च 1844 में हुआ था।

- दोनों का जन्म एक ही शहर में हुआ था।

- दोनों की ही पत्नियों का नाम मार्गहिता था।

- जिस दिन किंग ने अपना पद संभाला था ठीक उसी दिन रेस्त्रां की भी ओपनिंग हुई थी।

ऐसा नही है कि दोनों के जीवन में समानता का ये सिलसिला यहीं रुक गया बल्कि दोनों के जीवन का अंत एक दुर्घटना में हुआ।

0 comments:

Post a Comment