Saturday, March 5, 2011

इस हसीना के आगे झुक गए बड़े-बड़े जानवर



अमेरिका। फ्लोरिडा की रेगिस गिलेस की उम्र 19 साल है। इस कॉलेज स्टूडेंट के शौक दुनिया के तमाम टीनएजर्स से अलग हैं। रेगिस को शॉपिंग, चैटिंग या फिर फैशन करने जैसा कोई शौक नहीं है। वे राइफल हाथ में लिए जंगलों में शिकार का पीछा करना पसंद करती हैं।अब तक वे जंगली भैंसे, भालू और हिरण जैसे जानवरों का शिकार कर चुकी हैं। नौ साल की उम्र से ही उन्हें ये शौक लगा था। आज उन्होंने इस मामले में अमेरिका की सबसे मशहूर शख्सियत साराह पालिन को भी पीछे छोड़ दिया है। शिकार की शौकीन साराह पालिन से प्रेरित होकर वहां नेशनल राइफल एसोसिएशन में महिला सदस्यों की संख्या में काफी इजाफा हुआ था, जिसे लोग पालिन इफेक्ट कहते हैं।एनआरए की डाएने डेनिअलसन कहती हैं कि पालिन इफेक्ट से महिला सदस्यों की संख्या में 20 प्रतिशत इजाफा हुआ था। हम लोग हर साल दस हजार महिलाओं को शूटिंग सिखाते हैं और उन्हें रेगिस जैसा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इतना ही नहीं, हथियार बनाने वाली कंपनियां भी महिलाओं को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट डिजाइन कर रही हैं। रेगिस के पिता डोग गिलेस रेडियो डीजे हैं और उन्होंने ही अपनी बेटी को शिकारी बनाया है।वे कहती हैं कि फ्लोरिडा में जंगलों और घास के मैदानों में शिकार की कमी नहीं है। अपने इस शौक के कारण वे कई जगह यात्रा भी करती हैं और शिकार की कहानी ब्लॉग पर लिखती हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने कई खूंखार जानवरों का शिकार किया है। रेगिस कहती हैं कि मेरे कुछ दोस्त शिकार के खिलाफ हैं, लेकिन मैं उनसे बहस करना नहीं चाहती, क्योंकि हम जैसे शिकारियों से वन्य जीवन की मदद होती है। पिछले साल ही शिकारियों से 29.4 करोड़ डॉलर टैक्स मिला था, जो सीधे राज्य के वन्य जीवन संरक्षण कार्यक्रम के पास गया।

0 comments:

Post a Comment