Wednesday, March 2, 2011

टोक्यो स्काई ट्री बना दुनिया का सबसे ऊंचा टावर


टोक्यो। टोक्यो के सुमिदा वार्ड में बन रहे टावर 'टोक्यो स्काई ट्री' की ऊंचाई 600 मीटर से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे ऊंचा टावर हो गया है। अब तक यह रिकार्ड चीन के गुआनगडोंग प्रात की कैंटान टावर के नाम पर था।'टोक्यो स्काई ट्री' का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मार्च के अंत तक इसकी ऊंचाई 634 मीटर हो जाएगी। इसका निर्माण जुलाई 2008 में शुरू हुआ था। पिछले साल मार्च में यह 333 मीटर ऊंची टोक्यो टावर को पछाड़ कर जापान का सबसे ऊंची टावर बन गई है।'टोक्यो स्काई ट्री' वर्ष 2012 के वसंत से चालू हो जाएगा। इसके आसपास एक व्यापारिक भवन, दफ्तर और एक्वेरियम बनना है। इस टावर को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। लोग अभी से इन्हें देखने आ रहे हैं। यह टोक्यो का नया पर्यटन आकर्षण बनता जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment