Friday, February 18, 2011

फ्लाइंग कार में बदली मारुति!


बेंगलूर। भारत में मध्यम वर्गीय परिवार की कार के रूप में पहचान पाने वाली मारुति 800 कार के अब पंख लग गए हैं। जी हां यह कार अब उड़ सकती है। बेंगलूर में हाल ही में हुए एयरो इंडिया 2011 के शो में इसका प्रदर्शन किया गया। 1980 में बनी भारत की पहली छोटी कार को पंख दिए हैं ए.के. विश्वनाथ ने। उन्होंने कार की छत पर रोटर ब्लेड और पहियों पर विशेष उपकरण लगाकर इसे फ्लाइंग कार में बदल दिया है।52 वर्षीय विश्वनाथ और उनकी कंपनी बी लोरियन को 16 वर्षो की मेहनत के बाद इसमें सफलता मिली है। इस कार के विंग्स स्पो‌र्ट्स कार बनाने वाली कंपनी डीलोरियन ने बनाए हैं। विश्वनाथ ने एयरो शो में इसका सफल परीक्षण किया। इसको बनाने में कंपनी के कई इंजीनियरों ने भी उनकी मदद की है। उनका कहना है कि उन्हें कई चीजों से यह कार बनाने की प्रेरणा मिली। इनमें मक्खियों की उड़ने की क्षमता भी प्रमुख है।उन्होंने बताया, इस कार को पहले बिजली के जनरेटर से स्टार्ट किया जाएगा। फिर टेक ऑफ करने के बाद यह पारंपरिक ईधन से चलेगी। विश्वनाथ के प्रोजेक्ट को वित्तीय मदद देने के लिए कई कंपनियों ने उनसे संपर्क किया है। उनका कहना है कि इस मामले में अभी कई कागजी औपचारिकताएं बाकी हैं। उसके बाद योजना को आगे बढ़ाया जाएगा

0 comments:

Post a Comment