Friday, February 18, 2011

बना डाला अनोखा सोफा


जर्मनी। जर्मनी के डिजाइनर युवा उषिडा का ये कमाल है। उन्होंने 8,000 चॉपस्टिक्स से एक्सपैंडेबल सोफा बनाया है। उन्होंने इसका नाम एक्सएक्सएक्सएक्स सोफा रखा है। इस सोफे को फैलाकर बैठने लायक बनाया जा सकता है और फिर समेटकर रखा जा सकता है। पिछले दिनों वहां आईएमएम कोलोन 2011 एक्जीबिशन में इसे प्रदर्शित किया गया था। एक अलग तरह के मटेरियल से बनाए जाने के कारण इसने सभी का ध्यान खींचा था। इसके लिए उषिडा ने चॉपस्टिक्स को चार अलग-अलग साइज में काटा था। इन स्टिक्स को राइट एंगल पर रखकर मेटल रिंग्स और प्लास्टिक ज्वाइंट्स से उन्होंने जोड़ा है। उषिडा को ये सोफा तैयार करने में तीन महीने का वक्त लगा था। इस सोफे पर एक बार में 70 किलो वजन वाले तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment