Tuesday, February 15, 2011

अनोखा संयोग: 20 साल पहले लिखी कहानी बन गई हकीकत


अमेरिका। 19 वीं शताब्दी के मशहूर लेखक एडगर एलेन पो ने एक डरावनी कहानी लिखी जिसका शीर्षक था -द नरेटिव आफ आर्थर गार्डन पिम। इस किताब में उन्होंने बताया कि चार लोग जो जहाज से कहीं जा रहे होते हैं। अचानक उनकी जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। वो कई दिनों तक भटकते रहते हैं। उनका खाना-पीना खतम हो जाता है। जब वो भूख से परेशान हो जाते हैं तो रिचर्ड पार्कर नामक केबिन बॉय की हत्या कर देते हैं और उसके ही मांस को भोजन के लिए इस्तेमाल करते हैं।आश्चर्यजनक संयोग घटता है इस किताब के लिखे जाने के कुछ दशकों बाद, जब 1884 में सच में ही एक ऐसी घटना घटती है। होता यूं है कि चार लोग एक जहाज में यात्रा कर रहे होते हैं। उनका जहाज भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और वो एक टूटी हुई नाव में कई दिनों तक समुद्र में ही भटकते रहते हैं। अंत में जब भूख उनसे बर्दास्त नही होती तो वो केबिन बॉय को ही मार कर खाने का प्लान बनाते हैं। चौंका देने वाली बात ये है कि जिस लडके का वो शिकार करते हैं उसका नाम भी रिचर्ड पार्कर ही था जो उस जहाज का केबिन बॉय था।दरअसल, ये उस जहाज की कहानी है जिसे मिगनोटे नाम दिया गया था। इस जहाज को बनाने का मकसद आस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ के रहस्य और संसाधनों को खोजना था। जहाज के कैप्टन टॉम डडले थे जबकि उनके दो अन्य साथी एडविन स्टीफेंस और एडमंड ब्रुक्स उनके साथ जा रहे थे। इसी जहाज का चौथा सहयात्री था रिचर्ड पार्कर।

0 comments:

Post a Comment