Friday, January 21, 2011

साली को हो गया जीजा से प्यार, मां बनी


बुलंदशहर।। प्रेग्नेंसी के दौरान बड़ी बहन के पास उनकी देख-रेख करने आई लड़की जीजा को दिल दे बैठी। दोनों के इश्क का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। उसने एक बच्चे को भी जन्म दे दिया है। अब वह जीजा के पास ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। बड़ी बहन और उनके परिवार वाले असमंजस में हैं।बुलंदशहर के गुलावठी में लड़की की बहन की अप्रैल में डिलिवरी हुई थी। उसकी देख-रेख करने के लिए उसका पति ससुराल से अपनी साली हेमा (बदला नाम) को ले आया। हेमा इंटर की छात्रा है। उसका जीजा फौज में नौकरी करता है। उस समय वह दो-तीन महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान जीजा-साली को प्यार हो गया। एक दिन हेमा को उसकी बड़ी बहन ने आपत्तिजनक हालत में अपने पति के साथ देख लिया। उसने अपने पति से इसका विरोध किया तो पति ने साली से अलग होने पर जहर खाकर मरने की धमकी दी।मामले की सूचना हेमा की मां को दी गई। मां उसके पास पहुंची तो बताया गया कि वह जीजा के बच्चे की मां बनने वाली है। इसके चलते वह जीजा के घर ही रही और एक बच्चे को भी जन्म दे दिया। अब लड़की का कहना है कि वह जीजा को अपना पति स्वीकार कर चुकी है।

0 comments:

Post a Comment