Friday, January 21, 2011

बर्लुस्कोनी ने मुझे छुआ तक नहीं, वो तो....


मिलान.गलत खबरों की वजह से सुर्खियों में रह रहे इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को बड़ी राहत मिली है। मोरक्को की एक किशोरी ने कहा है कि बर्लुस्कोनी ने उसे कभी छुआ तक नहीं है।इससे उत्साहित बर्लुस्कोनी ने भी अलग से टिप्पणी कर मोरक्को निवासी लड़की से सेक्स संबंधों की बात को खारिज कर दिया है। अभियोजक इस आरोप को लेकर बर्लुस्कोनी के खिलाफ जांच कर रहे हैं।इतालवी प्रधानमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने मोरक्को की एक लड़की से उस समय सेक्स संबंध बनाए, जब वह नाबालिग थी।इसके बदले में लड़की को भुगतान करने का आरोप भी बर्लुस्कोनी पर है। इस मामले में जिस लड़की रूबी का नाम सामने आ रहा है दरअसल वह रुबाकुरी रूबी द हार्ट स्टीलर नाम से मशहूर है।बर्लुस्कोनी ने आरोप लगाया है कि मिलान के अभियोजक माफिया की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सप्ताहांत अभियोजकों द्वारा भेजे गए सम्मन का जवाब नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें ऐसी किसी जांच पर यकीन नहीं है।उन्होंने इस जांच को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया है। अब इस मामले में बलरुस्कोनी और लड़की दोनों के इंकार करने के बाद पूरे मामले में नया ट्विस्ट आ गया है।

0 comments:

Post a Comment