Wednesday, January 19, 2011

रेपिस्ट बना जीवनसाथी, जेल में किया निकाह


भागलपुर की सेंट्रल जेल में निकाह की रस्म पूरी होते ही कल तक दुष्कर्म के आरोपी रहे मोहम्मद राजा और शाइस्ता जीवनसाथी बन गए हैं। राजा पर शाइस्ता के साथ रेप का आरोप था।2010 में एक अकेली लड़की के साथ रेप के आरोप में भागलपुर की सेंट्रल जेल में बंद राजा ने सोमवार को उसी लड़की के साथ निकाह कर लिया। इस मौके पर कारागार अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित वहां के सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।पुलिस के अनुसार कारागार परिसर में ही दोनों के परिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में मौलवी ने पूरे रस्मो-रिवाज के साथ निकाह संपन्न कराया। कुमार ने बताया कि इस निकाह के कागजात कोर्ट को भेजे गए हैं, जिससे राजा को जमानत मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।उल्लेखनीय है कि हबीबपुर थाना क्षेत्र के राजा ने मुजाहिदपुर इलाके की रहने वाली शाइस्ता के साथ कथित तौर पर 2010 में दुष्कर्म किया था। इस आरोप में हबीबपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने राजा को 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से राजा भागलपुर जेल में बंद था।इसके बाद कुमार की पहल पर दोनों परिवारों ने निकाह की बात शुरू की और अंत में शाइस्ता ने भी इसके लिए सहमति दे दी और दोनों का निकाह हो गया। कुमार का मानना है कि ऐसी शादियां जीवनभर खुशी के साथ चलती हैं। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार इस निकाह से खुश हैं।
गौरतलब है कि कुमार जब कटिहार जेल अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे तब भी उन्होंने ऐसी ही एक शादी करवाई थी। वह परिवार आज भी खुशी के साथ जीवन गुजार रहा है।

0 comments:

Post a Comment