Sunday, January 16, 2011

खिलौने बेचने वाले ने किया 96 लड़कों का रेप


इंडोनेशिया में एक खिलौने बेचने वाले ने स्वीकार किया है कि उसने कम से कम 96 लड़कों का रेप किया। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रेप का शिकार हुए एक बच्चे के परिजनों की शिकायत के बाद इस 34 वर्षीय व्यक्ति को पिछले हफ्ते जकार्ता में गिरफ्तार किया गया था। रेप का शिकार हुए किशोर ने पुलिस को बताया था कि इस खिलौने बेचने वाले ने उसका अपहरण कर लिया था और 45 दिन तक उसका रेप किया। किशोर का यह भी कहना है कि इस व्यक्ति ने उससे अन्य पुरुषों के साथ भी सेक्स क्रिया करवाई।पुलिस ने जब गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पिछले दो साल में 13 से 17 आयुवर्ग के कम से कम 96 बच्चों का रेप करना स्वीकार किया। इस व्यक्ति ने रेप का शिकार हुए सभी लड़कों के बारे में सूचि भी बनाई है जिसमें कम से कम 16 के तो नाम भी दर्ज हैं। रेप करने वाले इस व्यक्ति ने पुलिस के सामने यह भी स्वीकार किया कि जब वो बच्चा था तब उसका भी यौन शोषण होता था। यदि उस पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तो उसे कम से कम 15 साल कैद की सजा होगी। आरोपी व्यक्ति चार बच्चों का बाप है।

0 comments:

Post a Comment