Tuesday, March 8, 2011

सीमेंट नही चॉकलेट से बनाते हैं ये घर



स्विट्जरलैंड। जेनेवा के रहने वाले एलेन रॉबी केक और पेस्ट्री बनाने में माहिर शेफ हैं। अब उन्होंने अपने इस फन का नया रूप दिखाया है। एलेन ने अपने किचन का मॉडल 2000 पाउंड (909 किलो) चॉकलेट और शुगर से बना दिया है। पिछले साल भी उन्होंने चॉकलेट से 20 फीट ऊंची इमारत का मॉडल और 22 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया था।उन्हें बेल्जियम की एक प्रमुख चॉकलेट कंपनी ने चॉकलेट डोनेशन में दी थी। उन्होंने चॉकलेट को पिघलाकर अपने हाथों से बनाए हुए सांचों में ढालना शुरू किया। फिर इन पीसेस को जोड़ने में भी चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। इस तरह वे बड़े-बड़े मॉडल बना लेते हैं। किचन का मॉडल बनाने में उन्हें कई महीनों का वक्त लग गया। वे अब भी इसमें सुधार करते जा रहे हैं। एक तरह से ये इंजीनियरिंग का ही नमूना है। इसमें कैबिनेट्स, गैस स्टोव, सिंक, दीवारों पर टाइल्स, टी पॉट्स और डिशेज जैसी हर चीज मौजूद है। फिलहाल एलेन के नाम दो गिनीज रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

0 comments:

Post a Comment