Monday, March 7, 2011

विमान में नोट भरकर लड़कियां खोजता था गद्दाफी का बेटा!


पेरिस. लीबिया के नेता कर्नल गद्दाफी का तीसरे नंबर का पुत्र सादी गद्दाफी एक नंबर का अय्याश है। विशेष विमान से दुनिया की सैर करता रहा है, नाइट क्लब डांसरों पर नोट उड़ाता है। एक साल में 17 करोड़ पाउंड (करीब 1241 करोड़ रुपए) के नोट सूटकेस में भरकर दुनिया घूमने निकलता है।उसने अपने पिछले जन्मदिन पर 365 लाख रुपए पूसीकैट डॉल्स की पर्फार्मेस पर उड़ा दिए। यह राज खोला है बुल्गारिया की नाइट क्लब डॉसर दाफिंका मिर्शेवा ने।दाफिंका पेरिस के पिंक पैराडाइज़ नाइट क्लब में डांसर थी। सादी ने 2004 में पहली नजर में उसे देखा और दोस्ती कै पैगाम दे दिया। दाफिंका ने बताया कि पहली मुलाकात में ही 31 साल के इस नौजवान ने अपना नाम गद्दाफी बताया।दोनों का रोमांस छह साल चला। दाफिंका तब 21 साल की थी। वैसे सादी बहुत क्रूर भी है। जरा सी गलती के लिए अपने नौकरों को बुरी तरह पीटता था। दाफिंका ने बताया कि नोट सादी के लिए कभी समस्या नहीं रहे। सादी विवाहित है और उसकी पत्नी लीबियाई फौजी अफसर की बेटी है।इसके बावजूद सादी ने दाफिंका को डेट के लिए बुलाया, उसे विशेष विमान से कैरिबियाई द्वीप ले गया। अलबत्ता दाफिंका दावा है कि उसने सादी के साथ सेक्स का प्रस्ताव ठुकरा दिया, इसके लिए सादी ने छह साल तक कोशिश भी की।लेकिन दोस्ती करते ही सादी ने दाफिंका के ग्रुप को 5 लाख पाउंड (करीब 365 लाख रुपए) का डोनेशन दिया। दाफिंका ने सबूत के तौर पर एक फोटो भी दिखाया जिसमें वह सादी के साथ कैरिबियाई द्वीप में खड़ी है। उसका कहना है यही एक फोटो उसके पास है।एक बटन दबते ही दक्षिण कोरिया की सेना के पसीने छूट पड़े

0 comments:

Post a Comment