Thursday, March 10, 2011

हीरे-जवाहरातों से बना डाली नई मोनालिसा


चीन। यहां एक जूलरी कलेक्टर ने दुनिया की श्रेष्ठतम कृति मोनालिसा की नकल तैयार करवाई है। खास बात है कि इस प्रतिकृति को तैयार करने में एक लाख कैरेट के आभूषण की खपत हुई है।इस अनुपम कृति की नकल करने की अब तक कई कोशिशें की गई हैं। कभी तो इसके लिए कॉफी कप का स्तेमाल किया गया तो कभी टोस्ट। यहां तक की कंप्यूटर मदरबोर्ड को भी मोनालिसा का आकार देने की कोशिश की गई। आभूषणों और कीमती पत्थरों से इस बेशकीमती पेंटिंग को बनाने का यह पहला प्रयास है।इसे बनवाने वाले व्यक्ति ने पिछले पांच वर्षो में कमाई अपनी संपूर्ण संपत्ति और तीस सालों में जमा सभी क ीमती पत्थरों को इसमें लगवा दिया। इसे बनाने वाले का नाम उजागर नही किया गया है। फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है कि इसे चीन के किसी जूलरी कलेक्टर ने बनवाया है। चीन के शेनयांग शहर के एक शॉपिंग मॉल में इस कृति को प्रदर्शन के लिए रखा गया है।

0 comments:

Post a Comment