Wednesday, March 9, 2011

19 मार्च को पृथ्वी के सबसे करीब होगा चांद


लंदन। चांद पर घर बसाना और प्रेमिका के लिए चांद ले आना भले ही रूमानी लगे, लेकिन अगर चांद धरती के थोड़ा भी नजदीक आ जाए, तो उथल-पुथल मचा सकता है। अगले सप्ताह चांद बीते 20 बरसों में पृथ्वी के सबसे करीब होगा और 'बड़ा' नजर आएगा। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह 'बड़ा चांद' पृथ्वी पर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अन्य प्राकृतिक आपदाएं पैदा कर सकता है।उन्होंने बताया है कि 19 मार्च को पृथ्वी का यह उपग्रह मात्र दो लाख 21 हजार 556 मील दूर होगा। इसे वैज्ञानिक 'सुपरमून' नाम देते हैं। इससे पहले 1955, 1974, 1992 और 2005 में 'सुपरमून' की परिस्थितियां बनी थीं और इन वर्षो में भारी मौसमी परिवर्तन देखे गए थे। 2005 में 'सुपरमून' के दो सप्ताह पहले इंडोनेशिया में सुनामी आई थी और हजारों लोग तबाह हो गए थे। जबकि 1974 में ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में इस दौरान जबर्दस्त तूफान आया था।हालांकि कई विशेषज्ञ मानते हैं कि चंद्रमा पृथ्वी पर भूकंप जैसी आपदा नहीं ला सकता, लेकिन इस दिन ज्वार जबर्दस्त हो सकते हैं। ऐसे में मौसम भी खराब हो, तो बड़ी आपदा की आशंका होती है।

0 comments:

Post a Comment